टाटा
समूह के पूर्व अध्यक्ष एवं उद्योगपति रतन टाटा को भारत और विश्व के औद्योगिक विकास
में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (नेशनल
ऐकेडमी आफ इंजीनियरिंग) में 7 अक्टूबर 2013
को शामिल किया गया. रतन टाटा को विदेशी सहयोगी के तौर पर शामिल किया
गया. रतन टाटा के अलावा आठ भरतीय अमेरिकियों को संस्थान में शामिल किया गया. यह
किसी इंजीनियर के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है.
राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी सम्मान
इस अकादमी में सदस्यता सम्मान उन्हीं लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंजीनियरिंग अनुसंधान, व्यवहार, शिक्षा यहां तक कि इंजीनियरिंग साहित्य रचना में उल्लेखनीय योगदान किया हो. उन्होंने प्रौद्योगिकी के नये और विकासशील क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई हो और इंजीनियरिंग के परंपरागत क्षेत्र में भी उन्नति की हो. यह अमेरिका का सबसे बड़ा पेशेवर सम्मान है.
रतन नवल टाटा से सम्बंधित मुख्य तथ्य
रतन नवल टाटा का जन्म सूरत, बम्बई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में 28 दिसंबर 1937 को हुआ. वह टाटा समुह के अध्यक्ष रहे. टाटा समुह भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक समूह है, जिसकी स्थापना जमशेदजी टाटा ने की. भारत सरकार ने रतन टाटा को वर्ष 2000 में पद्म भूषण से और वर्ष 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया. नवम्बर 2007 में फॉर्च्यून पत्रिका ने उन्हें व्यापर क्षेत्र के 25 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया. मई 2008 में टाटा को टाइम पत्रिका की 2008 की विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया. उन्हें सम्मानित किया गया.

0 comments:
Post a Comment