बांग्लादेश के भेड़ामारा स्थित भारत-बांग्लादेश विद्युत अन्तर ग्रिड का उद्घाटन किया गया-(06-OCT-2013) C.A

| Sunday, October 6, 2013
भेड़ामारा, बांग्लादेश: भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों ने बांग्लादेश के भेड़ामारा स्थित भारत-बांग्लादेश विद्युत अन्तर ग्रिड का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के भेड़ामारा स्थित भारत-बांग्लादेश बिजली ग्रिड का उद्घाटन 5 अक्टूबर 2013 को किया. डॉ मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस संयुक्त उद्यम की शुरूआत की.
दोनों प्रधानमंत्रियों ने 1320 मेगावॉट की मैत्री ताप बिजली परियोजना की आधारशिला रखी. इस परियोजना को बांग्लोदश-भारत मैत्री बिजली कंपनी विकसित कर रही है, जो भारत की एनटीपीसी और बांग्लादेश के बिजली विकास बोर्ड का संयुक्त उद्यम है.
भारत-बांग्लादेश बिजली ग्रिड से संबंधित मुख्य तथ्य
भेड़ामारा की हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन से दोनों देशों के बिजली ग्रिड आपस में सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से जुड़ सकेंगे. भारत द्वारा इसके जरिए बांग्लादेश को 500 मेगावॉट तक बिजली सप्लाई की जानी है.
इस पहल से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने हैं तथा उनमें एक नया आयाम जुड़ जाना है. 
भारत-बांग्लादेश बिजली ग्रिड से नवम्बर 2013 तक बांग्लादेश को 500 मेगावॉट बिजली प्राप्त होनी है, जिसके द्वार बांग्लादेश की बिजली की कमी को काफी हद तक दूर किया जाना है.




0 comments:

Post a Comment