सानिया मिर्जा और कारा ब्लेक की जोड़ी ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013 का खिताब जीता-(06-OCT-2013) C.A

| Sunday, October 6, 2013
भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लेक की जोड़ी ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013 के महिला युगल वर्ग का खिताब 5 अक्टूबर 2013 को जीता. फाइनल में सानिया मिर्जा और कारा ब्लेक की जोड़ी ने रूस की वेरा देशेविना और स्पेन की अरांचा पारा सांतोंगा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2 6-2 से पराजित किया. यह सानिया मिर्जा का मौजूदा सत्र का पांचवां और कुल 19वां खिताब है.
सानिया मिर्जा और कारा ब्लेक ने सारा इरानी और रॉबर्टा विंची की इटली की टॉप सीड जोड़ी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी.
विदित हो कि भारत की सानिया मिर्जा ने जिंबाब्वे की कारा ब्लेक के साथ मिलकर पैन पैसीफिक ओपन टेनिस का युगल खिताब 28 सितम्बर 2013 को जीता था. सानिया और जिंबाब्वे की कारा ब्लेक की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका की लिजेल ह्‌यूबर और चीनी ताइपे की हाओ चिंग चान की जोड़ी को पराजित किया था.




0 comments:

Post a Comment