भारतीय
टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन की जोड़ी ने जापान
ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013 के युगल वर्ग का खिताब 6 अक्टूबर 2013 को जीता. रोहन बोपन्ना और एडवर्ड रोजर
वेसेलिन की जोड़ी ने ब्रिटेन के जेमी मर्रे और ऑस्ट्रेलियाई के जॉन पीयर्स की
जोड़ी को 12 लाख 97 हजार डॉलर ईनामी
राशि के एटीपी 500 टूर्नामेंट के एक घंटे 17 मिनट तक चले फाइनल में 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया.
सेमीफाइनल
में रोहन बोपन्ना और एडवर्ड रोजर वेसेलिन की जोड़ी ने फिलीपींस के ट्रीट हुई और
ब्रिटेन के डोमिनिक इंगलोट की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-4,
7-6 से पराजित किया था.
इससे
पहले क्वार्टरफाइनल में रोहन बोपन्ना और एडवर्ड रोजर वेसेलिन की जोड़ी ने जर्मनी
के आंद्रे बेगीमैन और मार्टिन एमरिच को कड़े संघर्ष में 6-1,
3-6, 12-10 से पराजित किया था.
विदित
हो कि भारत के रोहन बोपन्ना और ब्रिटेन के कोलिन फ्लेमिंग की जोड़ी ने एटीपी ओपन 13 हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग का खिताब 24 फरवरी 2013 को जीता था. प्रतियोगिता के फाइनल में
रोहन बोपन्ना और कोलिन फ्लेमिंग की जोड़ी ने ऐसाम उल हक कुरैशी और जील जूलियन रोजर
की जोड़ी को 6-4, 7-6 से पराजित किया था. यह खिताब रोहन
बोपन्ना का वर्ष 2013 का पहला खिताब था.
0 comments:
Post a Comment