हरियाणा
के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित को दस लाख रुपए
के पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
ने 4 अक्टूबर 2013 को
चंडीगढ़ में आयोजित बाल प्रतिभा सम्मान समारोह में कौटिल्य पंडित को प्रदान की गई
पुरस्कार राशि सावधि जमा के रूप में प्रदान की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौटिल्य पंडित प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की भांति अद्भूत प्रतिभा का धनी है. उन्होंने कहा कि कौटिल्य अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए जिस भी शिक्षण संस्थान का भी चयन करेगा, राज्य सरकार मदद करेगी.
कौटिल्य पंडित
कौटिल्य पंडित एक असाधारण बालक है, जिसकी उम्र मात्र 5 वर्ष है. कौटिल्य पंडित हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड गांव का निवासी है. इसका आईक्यू 130 प्वाइंट्स है. इतने अधिक आईक्यू वाले इस बालक पर अभी कई साइकोलॉजी डॉक्टर रिसर्च कर रहे हैं और इसें गूगल ब्वॉय या लिटिल वंडर कहकर पुकारते हैं.
0 comments:
Post a Comment