अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गणित कोड के रचयिता अब्राहम नेमेथ का निधन-(05-OCT-2013) C.A

| Saturday, October 5, 2013
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नेमेथ ब्रेल गणित कोड (Nemeth Braille Math Code) के नेत्रहीन रचयिता अब्राहम नेमेथ का डेट्रोयट में 2 अक्टूबर 2013 को निधन हो गया. वह 94 वर्ष के थे. अब्राहम नेमेथ ने गणित कोड को आसान बनाने के लिए 1940 के दशक में नेमेथ ब्रेल गणित कोड पर काम शुरू किया था.  
 
अब्राहम नेमेथ से सम्बंधित तथ्य  
अब्राहम नेमेथ  एक अमेरिकी गणितज्ञ और आविष्कारक थे. इनका जन्म न्यूयार्क सिटी में 16 अक्टूबर 1918 को हुआ. वह जन्म से अंधे थे. वह वर्ष 1952 में गणित और विज्ञान संकेतन के लिए नेमेथ ब्रेल कोड विकसित की. वह मर्सी विश्वविद्यालय डेट्रोइट, मिशिगन में गणित के प्रोफेसर थे.


What: निधन


0 comments:

Post a Comment