68वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म्स पुरस्कारों की घोषणा-(10-FEB-2015) C.A

| Tuesday, February 10, 2015

68वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म्स पुरस्कार (बाफ्टा) 8 फरवरी 2015 को घोषित किए गए. बाफ्टा पुरस्कार लंदन में रॉयल ओपेरा हाउस में प्रदान किए गए. बाफ्टा पुरस्कार वर्ष 2014 में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के योगदान को सम्मानित करने हेतु प्रदान किए गए.
अमेरिकी फिल्म बॉयहुडने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता. द थियोरी ऑफ एवरीथिंगने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म का पुरस्कार जीता. द लेगो मूवीने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म जबकि सिटीजनफोरने सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमैंट्री श्रेणी का पुस्कार जीता.

बाफ्टा पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म:  बॉयहुड 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : रिचर्ड लिंकलेटर (बॉयहुड)
सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म: द थियोरी ऑफ एवरीथिंग
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जूलियन मूर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता :  एडी रेड मेन (द थियोरी ऑफ एवरीथिंग)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: जेके सीमन्स (व्हिपलेस)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : पैट्रीसिया आर्केट 
सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले: वेस एंडरसन (द ग्रैंड बूडापेस्ट)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म : द लेगो मूवी 
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: एम्मानुएल लुबेज्की (बर्डमैन)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम: मिलेना केनोनीरो (ग्रांड बुडापेस्ट होटल)
सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा श्रेणी फिल्म: पोलिश फिल्म 'ईडा'
सर्वश्रेष्ठ संपादन: टॉम क्रॉस (व्हिपलेस)
ब्रिटिश शार्ट एनिमेशन फिल्म: द बिगर पिक्चर
ब्रिटिश शार्ट फिल्म: बुगालु और ग्राहम
सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमैंट्री: लौरा पोइटरास द्वारा निर्देशित सिटीजनफोर
ओरीजनल म्यूजिक:  एलेक्जेंडर डेस्पलेट ( ग्रैंड बुडापेस्ट होटल)
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म: द थियोरी ऑफ एवरीथिंग

0 comments:

Post a Comment