तीसरा कछुआ
महोत्सव 21 फरवरी 2015 को असम
के दीमा हसो जिले की हाजोंग झील में आयोजित किया गया.यह महोत्सव दीमा हसो के
पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा लोगों के बीच लुप्तप्राय कछुआ प्रजातियों पर
जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया.
दिन भर चले इस
महोत्सव में प्रजातियों के संरक्षण के विषय पर विचार विमर्श, प्रस्तुति और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं.
हाजोंग झील के बारे में
·
हाजोंग झील विभिन्न प्रकार के कछुओं
का वास स्थल है और यह गुवाहाटी से लगभग 300कीमी दूर स्थित
लैंग्टिंग मूपा अभ्यारण में स्थित है.
·
झील असम का एक मात्र प्राकृतिक कछुआ घर है.
·
हाजोंग झील कछुआ झील के नाम से
लोकप्रिय है और यह हिल टेर्रपिन्स कछुओं (एक दुर्लभ प्रजाति) का भी वास स्थल है.
·
वर्तमान में चारों ओर 400 से 500 कछुए हाजोंग झील में निवास करते हैं.
0 comments:
Post a Comment