पहला राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव वनज 2015 संपन्न-(20-FEB-2015) C.A

| Friday, February 20, 2015
पहला राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव वनज 18 फरवरी 2015 को संपन्न हो गया. यह महोत्सव 13 फरवरी 2015 से 18 फरवरी 2015 तक नई दिल्ली में तीन स्थानों पर आयोजित किया गया. यह महोत्सव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, बाबा खड़ग सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया था.
राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था. यह महोत्सव वसंत के समय होने वाले आदिवासी त्योहार फगु, फगुआ और और फागुन पर्व की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला के बाद समाप्त हो गया.
'वनज' महोत्सव आदिवासी जीवन के अनदेखी पहलुओं को प्रदर्शित करता है और समृद्ध एवं विविध जनजातीय संस्कृति की सराहना करने का एक अवसर सृजित करता है.
यह उत्सव भारत की अनूठी जनजातीय संस्कृति, कला, चित्रकारी, संगीत, नृत्य, जनजातीय चिकित्सा, जनजातीय भोजन और एक विशेष आकर्षणजनजातीय पाक शैली को प्रदर्शित करता है.
'वनज' महोत्सव के अंतर्गत पारंपरिक आदिवासी ज्ञान, बुद्धि और कौशल, आदिवासी लोकगीत और मौखिक परंपराओं, पारंपरिक आदिवासी दवाओं और चिकित्सा प्रणाली, पारंपरिक आदिवासी खाद्य और फसलों आदि पर उनकी समस्याओं और उनके समग्र विकास पर ध्यान देने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किए गए.

वर्ष 2011-12 और वर्ष 2012-13 के दौरान कलात्मक, आदिवासी महोत्सव और भारतीय खेल की थीम पर आयोजित 5वीं और 6वीं राष्ट्रीय स्तर की फोटो प्रतियोगिता के पुरस्कार भी इस अवसर पर प्रदान किए गए.

0 comments:

Post a Comment