फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता डी रामा नायडू का हैदराबाद में निधन-(19-FEB-2015) C.A

| Thursday, February 19, 2015
बहुभाषी फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता डी रामा नायडू का हैदराबाद में 18 फरवरी 2015  को निधन हो गया.  वह 78 वर्ष के थे. नायडू कैंसर से पीड़ित थे.

उनकी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में 'प्रेमनगर', 'दिलदार', 'बंदिश', 'अनाड़ी', 'हम आपके दिल में रहते हैं' और 'प्रेम कैदी' आदि प्रमुख हैं. 

डी रामा नायडू से संबंधित मुख्य तथ्य 
डी रामा नायडू ने भारतीय सिनेमा में सर्वाधिक फिल्में बनाकर गिनीज बुक रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया. 
वह तेलुगू देशम पार्टी के टिकट पर बाबाटा लोक सभा सीट से वर्ष 1999 में 13वीं लोकसभा के लिये चुने गये.
वर्ष 2009 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? 
वर्ष 1963 में उनकी पहली फिल्म 'अनुरागमआयी. 
उन्होंने 1964 में सुपरहिट 'रामुडू-भीमुडू' बनाई. इसमें एनटी रामाराव ने अभिनय किया था.
नायडू की फिल्म निर्माण कंपनी सुरेश प्रोडक्शन ने तेलुगु, तमिल और हिंदी समेत 15 भाषाओं में करीब 150 फिल्मों का निर्माण किया.
उनको वर्ष 2013 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.
उनका जन्म वर्ष 1936 में तटीय आंध्र के प्रकाशम जिले में हुआ था.

0 comments:

Post a Comment