कोलिंडा ग्रेबर किटरोविक ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की-(19-FEB-2015) C.A

| Thursday, February 19, 2015
कोलिंडा ग्रेबर किटरोविक ने 15 फरवरी 2015 को क्रोएशिया के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की. वर्ष 1991 में यूगोस्लाविया से स्वतंत्रत होने के बाद वह क्रोएशिया की पहली महिला राष्ट्रपति और चौथी राष्ट्रपति है.
कोलिंडा ग्रेबर किटरोविक ने जनवरी 2015 के राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी नेता इवो जोसिपोविक को हराया था. राष्ट्रपति चुनाव में किटरोविक को 50.43 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि इवो जोसिपोविक को 49.5 प्रतिशत मत प्राप्त हुए.

क्रोएशिया में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है और कोई भी राष्ट्रपति दो कार्यकाल से अधिक समय तक राष्ट्रपति के पद पर नहीं रह सकता.
कोलिंडा ग्रेबर किटरोविक 

•    कोलिंडा ग्रेबर किटरोविक क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी की सदस्य हैं.
•    कोलिंडा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में लोक कूटनीति से संबंधित सहायक महासचिव के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला थी और वे वर्ष 2011 से वर्ष 2014 के मध्य इस पद पर रही.
•    किटरोविक वर्ष 2005-2008 के मध्य क्रोएशिया की विदेश मंत्री और वर्ष 2008-2011 के मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रोएशिया की राजदूत भी रह चुकी हैं.

0 comments:

Post a Comment