दिल्ली विधान सभा चुनाव 2015 का परिणाम घोषित-(11-FEB-2015) C.A

| Wednesday, February 11, 2015

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2015 का परिणाम 10 फरवरी 2015 को घोषित किया. इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधना सभा की कुल 70 सीटों में से 67 सीटें जीत कर दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया.  भारतीय जनता पार्टी को मात्र तीन सीटों- रोहिणी, मुस्तफाबाद और विश्वास नगर पर जीत हासिल हुई.  दिल्ली विधान सभा चुनाव 2015 में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी.
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरबिंद केजरीवाल ने भाजपा की प्रत्याशी नूपुर शर्मा को 31583 मतों से पराजित किया.

भाजपा की किरण बेदी कृष्णा नगर सीट से आप के प्रत्याशी एसके बग्गा से पराजित हो गईं.

इसके पहले दिल्ली विधान सभा चुनाव 2013 में भारतीय जनता पार्टी को 31 सीटें, आम आदमी पार्टी को 28 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिली. अकाली दल, जनतादल यूनाइटेड और निर्दलीय प्रत्याशी को एक एक सीटें मिलीं.
दिल्ली विधान सभा चुनाव 2015 का परिणाम की सूची
दिल्ली विधान सभा चुनाव 2015 का परिणाम
70 निर्वाचन क्षेत्रों में से 70 की स्थिति
Party
2015
2013
अंतर
भारतीय जनता पार्टी
3
31
-28
आम आदमी पार्टी
67
28
+39
कांग्रेस
0
8
-8
अकाली दल
0
1
जनतादल यूनाइटेड
0
1
निर्दलीय प्रत्याशी
0
1

पृष्ठभूमि 
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आठ माह के राष्ट्रपति शासन के बाद 4 नवंबर 2014 को दिल्ली विधानसभा भंग करने की सिफारिश को मंजूरी प्रदान की थी.
 

दिल्ली में 17 फरवरी 2014 से राष्ट्रपति शासन लागू है. 14 फरवरी 2014 को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 49 दिन के शासन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यहां राष्ट्रपति शासन लागू है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 28 दिसंबर 2013 को शपथ ली थी.
 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 28 दिसंबर 2013 को शपथ ली. अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित का स्थान लिया था. वह (अरविंद केजरीवाल) व्यक्ति के रूप में 7वें और मुख्यमंत्री के कार्यकाल के रूप में 9वें मुख्यमंत्री नियुक्त हुए. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने.

दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं.

0 comments:

Post a Comment