रांची रेज ने
जेपी पंजाब वारियर्स को पराजित कर हीरो हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट 2015 का खिताब 22 फरवरी 2015 को
जीता.
हीरो हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट 2015 का फाइनल मैच दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. फाइनल मैच के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, रॉयल डच हॉकी के अध्यक्ष जेन एल्बर्स और हॉकी इंडिया के प्रधान सचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद स्टेडियम में मौजूद थे.

हीरो हॉकी
इंडिया लीग टूर्नामेंट 2015 का आयोजन 22
जनवरी 2015 से 22 फरवरी 2015
के बीच आयोजित किया गया. यह हीरो हॉकी इंडिया लीग हॉकी टूर्नामेंट
का तीसरा सत्र था.
फाइनल में दोनों टीमें निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी पर रहीं, जिसके बाद रांची रेज ने शूट आउट में पंजाब को 3-2 से हराया.वर्ष 2014 के चैम्पियन दिल्ली वेवराइडर्स ने प्ले आफ में उत्तर प्रदेश विजार्डस को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया.
रांची रेज को विजेता के रुप में 2.50 करोड़ रुपए, जबकि जेपी पंजाब वारियर्स को उपविजेता के रुप में 1.25 करोड़ रुपए प्रदान किए गए. दिल्ली वेवराइडर्स को तीसरे स्थान के लिए 75 लाख रुपए से सम्मानित किया गया.
रांची रेज के बैरी मिडलटन को हीरो गोल ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि रांची रेज के टायलर लोवेल मैन ऑफ द मैच बने.
रांची रेज के बारे में
इससे पहले रांची रेज ने वर्ष 2013 में हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहारा समूह के साथ रांची रेज फ्रैंचाइजी के सह-मालिक है.

टूर्नामेंट पुरस्कार
पुरस्कार का नाम
|
पुरस्कार राशि
|
प्राप्तकर्ता
|
मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
|
25 लाख रुपए और ट्राफी
|
एश्ले जैक्सन
|
पॉन्टी चड्ढा अपकमिंग ऑफ द टूर्नामेंट
|
20 लाख रुपए और ट्राफी
|
हरमनप्रीत सिंह
|
ध्रुव बत्रा मोटिवेटर ऑफ द टूर्नामेंट
|
20 लाख रुपए और ट्राफी
|
पीआर श्रीजेश
|
एयरटेल सर्वाधिक गोल (टीम पुरस्कार)
|
10 लाख रुपए और ट्राफी
|
जेपी पंजाब वॉरियर्स
|
स्टार स्पोर्ट्स फेयरप्ले ट्रॉफी (टीम पुरस्कार)
|
|
उत्तर प्रदेश विजार्ड्स
|
0 comments:
Post a Comment