विश्व रेडियो दिवस दुनिया भर में मनाया गया-(14-FEB-2015) C.A

| Saturday, February 14, 2015

13 फरवरी: विश्व रेडियो दिवस
विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी 2015 को विश्व स्तर पर मनाया गया. विश्व रेडियो दिवस 2015 की थीम युवा और रेडियो था. यह दिवस रेडियो के माध्यम से मनोरंजन और जानकारी, दूरदराज के लोगो के लिए संचार और लोगों को सशक्त बनाने हेतु वैश्विक उत्सव के रुप में मनाया जाता है.
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) प्रतिवर्ष दुनिया भर के प्रसारकों, संगठनों और समुदायों के साथ विभिन्न गतिविधियों द्वारा विश्व रेडियो दिवस मनाता हैं.
पृष्ठभूमि
वर्ष 2011 में अपने 36 वें महासभा में, यूनेस्को ने 13 फ़रवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. पहली बार विश्व रेडियो दिवस आधिकारिक रुप से वर्ष 2012 में मनाया गया. 13 फ़रवरी यूनेस्को के लिए इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 1946 में संयुक्त राष्ट्र के पहले रेडियो स्टेशन की स्थापना का सालगिरह दिवस भी है.
संयुक्त राष्ट्र रेडियो स्टेशन का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सार्वभौमिक आदर्शों को बढ़ावा देना है जिसमें लैंगिक समानता सहित शांति, सहिष्णुता, मानवाधिकारों के प्रति सम्मान, आर्थिक और सामाजिक विकास तथा अंतरराष्ट्रीय कानून को कायम रखना शामिल है. वर्तमान में यूनेस्को पश्चिम अफ्रीका में ईबोला संकट हेतु स्वास्थ्य आपात संदेश प्रसारित करने के लिए रेडियो का उपयोग कर रहा है.

0 comments:

Post a Comment