भारत और श्रीलंका के बीच असैन्य परमाणु सहयोग, सांस्कृतिक सहयोग और कृषि सहयोग हेतु समझौता-(17-FEB-2015) C.A

| Tuesday, February 17, 2015
भारत और श्रीलंका ने असैन्य परमाणु सहयोग, सांस्कृतिक सहयोग और कृषि क्षेत्र में सहयोग हेतु द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की चार दिवसीय भारत की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए.
असैन्य परमाणु समझौता 

•    यह समझौता दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में स्थानांतरण और ज्ञान, विशेषज्ञता और संसाधनों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा.
•    भारत परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में परमाणु सुरक्षा, विकिरण सुरक्षा और परमाणु सुरक्षा के शांतिपूर्ण उपयोग में कर्मियों के प्रशिक्षण सहित अपने असैनिक परमाणु ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में श्रीलंका की सहायता करेगा.
•    इस समझौते के माध्यम से रेडियोधर्मी कचरा प्रबंधन और परमाणु व रेडियोधर्मी आपदा राहत और पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग किया जाएगा. 
•    यह श्रीलंका द्वारा हस्ताक्षर किया गया इस तरह का पहला समझौता है.
अन्य समझौते
•    दोनों देशों ने वर्ष 2015-18 हेतु सांस्कृतिक सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए. दोनों देश कला, दृश्य कला, सांस्कृतिक प्रलेखन, पुरातत्व, हस्तशिल्प जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं.
•    नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इससे श्रीलंका नालंदा विश्वविद्यालय परियोजना में हिस्सा ले सकेगा. 
•    एक अन्य समझौता ज्ञापन पर दोनों देशों के बीच कृषि के क्षेत्र में सहयोग हेतु हस्ताक्षर किए गए.
•    यह द्विपक्षीय समझौता कृषि प्रसंस्करण, कृषि विस्तार, बागवानी, कृषि मशीनरी, कृषि यंत्रीकरण में प्रशिक्षण, पशुधन रोगों आदि में सहयोग प्रदान करेगा.

0 comments:

Post a Comment