न्यूटेला के निर्माता मिशेल फरेरो का निधन-(19-FEB-2015) C.A

| Thursday, February 19, 2015
14 फरवरी 2015 को अरबपति मिशेल फरेरो का मोनाको के मॉन्टेकार्लो में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे. 
मिशेल फरेरो इटली के सबसे अमीर व्यक्ति थे और ग्लोबल चॉकलेट एवं कन्फेक्शनरी के मालिक थे. इसी कन्फेक्शनरी ने न्यूटेला स्प्रेड बनाया था.
 फेरेरो के पिता पेट्रो फेरेरो थे जिन्होंने कोका पर खर्च होने वाले पैसों को बचाने के लिए हेजलनट को न्यूटेला मिश्रण में मिलाकर न्यूटेला के व्यंजनों पर काम किया. लेकिन मिशेल फरेरो ने उस मिश्रण को पेस्ट का रूप दिया जिसे आज दुनिया में न्यूटेला नाम से जाना जाता है.
फेरेरो समूह अब दुनिया के 11 कारखानों में हर साल करीब 365000 टन न्यूटेला का उत्पादन किया जाता है. न्यूटेला का सबसे बड़ा बाजार जर्मनी है. इसके बाद फ्रांस और इटली का स्थान है.
फेरेरो समूह द्वारा उत्पादित अन्य कन्फेक्शनरी और चॉकलेट ब्रांड्स हैं मून चेरी, किंडर चॉकोलेट, फेरेरो रोसर, टिक टैक्स, किंगर एग्स.
फोर्ब्स के मुताबिक फेरेरो और उनका परिवार 23.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ इटली का सबसे भाग्यशाली परिवार है. यह संपत्ति उन्हें दुनिया का 30वां सबसे अमीर आदमी बनाता है.

0 comments:

Post a Comment