विज्ञान और प्रौद्योगिकी शब्दों हेतु असमिया भाषा का पहला शब्दकोश जारी-(28-FEB-2015) C.A

| Saturday, February 28, 2015
विज्ञान और प्रौद्योगिकी शब्दों हेतु असमिया भाषा में पहला शब्दकोश 26 फरवरी 2015 को डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक कुमार बुरागोहन ने जारी किया.
40000 से अधिक शब्दों का यह असमिया शब्दकोश छात्रों को बड़ी संख्या में लाभ पहुंचाने और छात्रों को वैज्ञानिक शब्दावली सरल और आसानी से समझाने के उद्देश्य से जारी किया गया.

1160 पृष्ठ का यह शब्दकोश असोमिया जटिया अभिदान द्वारा तैयार किया गया जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, गणित, भूविज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर विज्ञान, सांख्यिकी और खगोल विज्ञान सहित विज्ञान की सभी शाखाओं को शामिल किया गया.

0 comments:

Post a Comment