राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए-(17-SEP-2014) C.A

| Wednesday, September 17, 2014

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 14 सितंबर 2014 को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए.
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार को इंदिरा गांधी आधिकारिक राजभाषा पुरस्कार के रूप में जाना जाता है जो 14 सितंबर को हर साल मनाया जाता है. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के सीएमडी मधुसूदन को संगठन में सर्वश्रेष्ठ हिंदी कार्यान्वयन के लिए प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया.

इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार विजेताओं की सूची
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार योजना केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग द्वारा स्थापित किया गया था. यह पुरस्कार राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने में मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीयकृत बैंकों की उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता हैं.
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार योजना के तहत निम्न पुरस्कार दिए गए हैं:
·         भारत सरकार के विभागों/मंत्रालयों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.
·         राष्ट्रीयकृत बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.
·         भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.
·         केन्द्रीय सरकार के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा नकद पुरस्कार.
·         बोर्ड, स्वायत्त निकायों, ट्रस्ट, सोसायटी आदि के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड
·         नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार पहली बार वर्ष 1986-1987 के लिए वर्ष 1988 में आयोजित किए गए.

0 comments:

Post a Comment