शिक्षाविद् किरीट जोशी का निधन-(17-SEP-2014) C.A

| Wednesday, September 17, 2014

शिक्षाविद् किरीट जोशी  का 14 सितंबर 2014 को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह वर्ष 1976 में केंद्र सरकार के पूर्व शिक्षा सलाहकार थे. जोशी ने भारत और विदेशों दोनों में शिक्षा के विकास और एकीकरण के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
किरीट जोशी के बारे में 
•    
जोशी एक दार्शनिक थे. 
•    
उन्होंने बंबई विश्वविद्यालय में कानून का अध्ययन किया.
•    
वह वर्ष 1955 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हए थे लेकिन वर्ष 1956 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था 
•    
किरीट जोशी को वर्ष 1958 में श्री अरबिंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजूकेशन का पहला रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था. 
•    
जोशी को वर्ष 1976 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा शिक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था. 
•    
जोशी ने भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया. 
•    
जोशी को वर्ष 1983 में भारत सरकार के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था. वह वर्ष 1987-1989 के बीच यूनेस्को शिक्षा संस्थान, हैम्बर्ग के उपाध्यक्ष थे. 
•    
वह वर्ष 2008-2010 के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री के औपचारिक रूप से शैक्षिक सलाहकार भी थे.

0 comments:

Post a Comment