राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को पूरे देश में मनाया गया-(30-AUG-2014) C.A

| Saturday, August 30, 2014
राष्ट्रीय खेल दिवस: 29 अगस्त
राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे देश में 29 अगस्त को मनाया गया. राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की जयंती के रुप में मनाया जाता है. इस दिन को नई दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में विभिन्न भारतीय हॉकी टीमों के बीच दोस्ताना मैच का आयोजन किया जाता है. नेशनल स्टेडियम को ध्यानचंद के आदर और सम्मान में बनाया गया था.
मेजर ध्यानचंद - हॉकी के जादूगर
मेजर ध्यानचंद भारत के सबसे बड़े हॉकी खिलाड़ी थे. उन्होंने वर्ष 1926 से वर्ष 1948 के बीच 1000  से अधिक गोल किए थे. उन्होंने भारत को वर्ष 1928 का एम्सटर्डम ओलंपिक, वर्ष 1932 का लॉस एंजिल्स ओलंपिक और वर्ष 1936 का बर्लिन ओलंपिक जिताने में मदद की.
इसी दिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाडियों को राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. वह के हॉकी के पैरामीटर बन चुके थे जिसके द्वारा अन्य खिलाड़ियों की क्षमता को मापा जाता हैं. यह आश्चर्य की बात है कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद केवल 16 साल की उम्र में सेना में शामिल हो गये थे.




0 comments:

Post a Comment