थाई कू नेता प्रयुथ चान– ओछा थाइलैंड के प्रधानमंत्री निर्वाचित-(24-AUG-2014) C.A

| Sunday, August 24, 2014
थाइलैंड के तख्तापलट (कू) नेता सेना प्रमुख प्रयुथ चान–ओछा 21 अगस्त 2014 को थाइलैंड के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए. थाइलैंड के 29वें प्रधानमंत्री के तौर पर उनका समर्थन सत्ताधारी नेशनल लेजिस्लेटिव असेंबली (एनएलए) के 197 सदस्यों में से 191 सदस्यों ने किया.
इस पद के लिए अकेले दावेदार चान– ओछा के चुनाव का किसी भी सदस्य ने विरोध नहीं किया. साठ वर्षीय चान–ओछा की नियुक्त जो कि कुछ ही महीनों में सेना से सेवानिवृत्त होने वाले हैं को राजा भूमिबोल अदुल्यादेज द्वारा अनुमोदित किया जाना है. शाही हस्ताक्षर के बाद, वे देश के 29वें प्रधानमंत्री बन जाएंगे.
हालांकि चान– ओछा ने 22 मई 2014 के तख्तापलट के बाद से देश के प्रमुख के तौर पर काम किया है. इससे पहले, 22 जून 2014 को चान– ओछा ने विवादास्पद अदालती फैसले के बाद यांगलुक शिनावात्रा की सरकार के तख्तापलट के कुछ ही दिनों बाद निर्वाचित सरकार  की शक्तियां जब्त कर दी थीं.
पृष्ठभूमि
थाईलैंड की राजनीति यांगलुक रे बड़े भाई थाकसिन शिनावात्रा के प्रधानमंत्री पद से 2006 में हुए  तख्तापलट के बाद से तख्तापलट की ऐसी कई घटनाएं देख चुकी है. थाकसिन एक अरबपति टेलीकॉम व्यवसायी था.


0 comments:

Post a Comment