ग्रेट ब्रिटेन की जो पेवी यूरोपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे उम्रदराज महिला बनीं-(16-AUG-2014) C.A

| Saturday, August 16, 2014
ग्रेट ब्रिटेन की जो पेवी यूरोपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे सबसे उम्रदराज महिला बनीं. जो पेवी ने 12 अगस्त 2014 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में यूरोपियन चैम्पियनशिप 2014 में 10000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की.
जो पेवी (40 वर्ष, 10 महीने और 23 दिन) ने इससे पहले सबसे उम्रदराज महिला यूरोपीय चैंपियन रूस की इरीना खाबारोवा (40 वर्ष और 23 दिन) को पीछे छोड़ दिया. खाबारोवा ने वर्ष 2006 में 4 x 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था.

जो पेवी के बारे में
·       जो पेवी ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर की दौड़ में कांस्य और 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में 5000 मीटर लंबी दूरी की दौड़ में रजत पदक जीता था.
·       जो ने वर्ष 2012 में फिनलैंड, हेलसिंकी में आयोजित यूरोपीय चैम्पियनशिप में 10000 मीटर लंबी दूरी की दौड़ में रजत पदक जीता.
·       वह चार बार की ओलंपियन है.
·       जो पेवी का जन्म 20 सितम्बर 1973 को हनीटन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था.
यूरोपीय चैम्पियनशिप के बारे में
·       यूरोपीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप यूरोपीय एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता है.
·       पहला यूरोपीय चैम्पियनशिप वर्ष 1934 में इटली के ट्यूरिन शहर में आयोजित किया गया था.
·       वर्ष 2010 तक, यह चैम्पियनशिप प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किया जाता था. वर्ष 2010 के बाद से, यह हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है.


0 comments:

Post a Comment