भूस्खलन से जापान का हिरोशिमा प्रांत प्रभावित-(24-AUG-2014) C.A

| Sunday, August 24, 2014
पश्चिम जापान के हिरोशिमा में 20 अगस्त 2014 को विशाल भूस्खलन हुआ, जिसके कारण 36 लोग मारे गए और कई लोग लापता हो गए. भूस्खलन हिरोशिमा शहर के बाहरी हिस्से में एख पहाड़ी के नजदीक असामीनामी और असाकिता वार्ड्स शहरों के आवासीय इलाके में हुआ.
भूस्खलन के कारण कीचड़ ने इलाके के कई घरों को जमीदोज कर दिया औऱ कुछ लोगों को बहा ले गया. भूस्खलन से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए बचाव दल कड़ी मेहनत कर रहा है.
भूस्खलन के कारण
भूस्खलन की वजह पिछले 24 में हुई मूसलाधार बारिश और इसकी वजह से हिरोशीमा शहर में आई बाढ़ है. दूसरी तरफ मैसम अधिकारियों ने बारिश की वजह से भूस्खलन की चेतावनी जारी की है. मध्य और दक्षिण जापान पहाड़ियों से बना है और यह ग्रेनाइट मिट्टी से बना है जो कि भारी बारिश में भंगुर हो जाता है. इसलिए इस इलाके में भूस्खलन होता है. हिरोशीमा में आखिरी भूस्खलन 1999 में हुआ था और उसमें कई लोगों की जान चली गई थी.
पिछला भूस्खलन 2013 में टोकियो के दक्षिण इझूओशिमा द्वीप पर आया था. यह भूस्खलन एक आंधी से शुरु हुआ था और इसने कमसेकम 35 लोगों की जान ले ली थी


0 comments:

Post a Comment