भारत
की विद्या पिल्लै और अरंत्क्सा सांचिस की जोड़ी ने आयरलैंड के कारला में आयोजित वर्ष
2013 की आईबीएसएफ विश्व 6 रेड
स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब 6 अक्टूबर 2013 जीता. फाइनल में विद्या पिल्लै और अरंत्क्सा सांचिस की छठी वरीय जोड़ी ने
दो बार की चैम्पियन हांगकांग की एनजी ओ यी और सो मान यू की जोड़ी को 3-2
(23-74, 68-41, 51-46, 4-64, 53-36) से पराजित किया.
भारत
की विद्या पिल्लै और अरंत्क्सा सांचिस की जोड़ी ने इससे पहले इंग्लैंड को 2-1
से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था.
इसके
साथ ही भारत की चित्रा मागीमाइराजन और वर्षा संजीव की जोड़ी ने महिला टीम स्पर्धा
में कांस्य पदक जीता. चित्रा मागीमाइराजन और वर्षा संजीव की जोड़ी को सेमीफाइनल
में हांगकांग की एनजी ओ यी और सो मान यू की जोड़ी ने पराजित किया.
इसके
अलावा भारत के शिवम अरोड़ा ने पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. पुरुष
व्यक्तिगत वर्ग में शिव आरोड़ा को सेमीफाइनल में वेल्स के डुआन जोन्स ने पराजित
किया.
विदित
हो कि वर्ष 2013 की इस प्रतियोगिता में भारत को एक
स्वर्ण और दो कांस्य पदक प्राप्त हुए.
0 comments:
Post a Comment