चीन
चीन विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई
महाद्वीप के पूर्व में स्थित है। वहां की लिखित भाषा प्रणाली सर्वाधिक प्राचीनतम
मानी जाती है। चीन शब्द 'चिनÓ से निकला है जो मार्को पोलो द्वारा पश्चिम में प्रचारित किया गया था।
विशेष तथ्य
विशेष तथ्य
|
राजधनी
|
बीजिंग
|
|
सबसे बड़ा शहर
|
|
|
प्रमुख भाषा
|
मानक चीनी
(मंदारिन/प्युटॉनघुआ)
|
|
सरकार
|
एक दलीय व्यवस्था
|
|
इंटरनेट टीएलडी
|
.cn
|
|
दूरभाष कोड
|
+86
|
भारत के साथ सम्बन्ध
आर्थिक महाशक्ति बन चुका चीन व्यापारिक क्षेत्र में भारत
का प्रमुख प्रतिद्वंदी है। भारत के साथ उसका सीमा विवाद भी है। यूरोपीय देशों एवं
अमेरिका से भारत की नजदीकी चीन को सुहा नहीं रही है इसलिय वह भारत के खिलाफ
पाकिस्तान को मजबूत करने का काम कर रहा है।
कुल क्षेत्रफल : 9,596,961 वर्ग
किमी., भू-क्षेत्रफल : 9,569,901 वर्ग किमी., जलीय क्षेत्रफल : 27,060 वर्ग किमी., स्थल सीमा रेखा : 22,117 किमी., समुद्री तट रेखा : 14,500 किमी.
जनसंख्या : 1,330,141,295 (2010 अनु.); जनसंख्या आयु वर्ग : 0-14 वर्ष 19.8', 15-64 वर्ष 72.1', 65 वर्ष से अधिक 8.1', जनसंख्या वृद्घि दर : 0.49'
(2010 अनु.),
जन्म दर : 12.17/1000, मृत्यु
दर : 6.89/1000, आयु प्रत्याशा : 74.51 वर्ष (2010 अनु.), पुरुष 72.54
वर्ष, महिला 76.77 वर्ष,
लिंगानुपात : 1.17 पुरुष/महिला, शिशु
मृत्यु दर : 16.51/1000, नगरीकरण
: कुल जनसंख्या का 43'
प्रमुख शहर : शंघाई, तियानजिन, बुहान, शेनयांग,
गुआंगझाऊ, बीजिंग.
भौगोलिक संरचना
देश का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी है। इसकी मुख्य पर्वत
शृंखलाएं तिएन शान, कुनलुन शृंखला व ट्रांस-हिमालय। तिब्बत
दक्षिण-पश्चिम में स्थित है जिसे 1950 में चीन ने मिलाया था।
गोबी मरूस्थल देश के उत्तरी भाग में स्थित है। चीन की मुख्य भूमि तीन नदी प्रणालियों येलो नदी (हुआंग हो - 2,109 मील), यांग्त्जे नदीं (2,432 मील) और झू जियांग नदी (843 मील) से निॢमत है।
गोबी मरूस्थल देश के उत्तरी भाग में स्थित है। चीन की मुख्य भूमि तीन नदी प्रणालियों येलो नदी (हुआंग हो - 2,109 मील), यांग्त्जे नदीं (2,432 मील) और झू जियांग नदी (843 मील) से निॢमत है।
राजनीतिक संरचना
राष्टरीय पीपुल्स कांग्रेस में 2962 प्रतिनिधि होते हैं, जो कि प्रांतों की पीपुल्स कांग्रेस तथा सेना द्वारा पाँच वर्ष के लिये चुने जाते हैं। कांग्रेस स्थायी समिति, राष्टï्रपति, प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमण्डल को निर्वाचित करती है। कांग्रेस हांगकांग का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। हांगकांग का अपना अलग प्रशासन तथा लोकसभा है।
राष्टरीय पीपुल्स कांग्रेस में 2962 प्रतिनिधि होते हैं, जो कि प्रांतों की पीपुल्स कांग्रेस तथा सेना द्वारा पाँच वर्ष के लिये चुने जाते हैं। कांग्रेस स्थायी समिति, राष्टï्रपति, प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमण्डल को निर्वाचित करती है। कांग्रेस हांगकांग का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। हांगकांग का अपना अलग प्रशासन तथा लोकसभा है।
इतिहास
चीन में सर्वप्रथम मानव बस्तियों के प्रमाण 5000 ई.पू. के आसपास पाए जाते हैं। इन बस्तियों के अवशेष हुआंग हे बेसिन में
पाए गए हैं। शांग वंश (1500-1000 ई.पू.) के शासनकाल में चीनी
संस्कृति का विकास हुआ। चाऊ वंश (1122-249 ई.पू.) के शासनकाल
के दौरान लाओ त्से, कन्फ्यूशियस, मो ती
और मेन्सियस जैसे विचारकों ने चीनी दार्शनिक चिंतन को ऊँची भावभूमि पर पहुँचाया।
सम्राट चिन शिह हुआंग ती (246 - 210 ई.पू.) ने
अपने शासनकाल के दौरान सामंतों की ताकत को दबाकर चीन को एकता के सूत्र में बांधा
और विदेशी आक्रमण से रक्षा के लिए 'चीन की दीवार'
(Great Wall of China) का निर्माण कराया।
तांग वंश (618 - 907 ई.) के
शासनकाल को चीनी इतिहास का स्वर्ण युग कहते हैं। चित्रकारी, स्थापत्य
कला और कविता का विकास हुआ और इसी दौरान 'वुडब्लॉकÓ प्रिंटिंग की भी शुरुआत हुई। इससे वृहद् स्तर पर छपाई का काम प्रारम्भ हुआ।
मंगोलों ने भी यहाँ शासन किया। कुबलई खान मंगोलों का प्रसिद्ध राजा था।
काफी लम्बे अर्से तक चीन ने दुनिया से अपने-आप को अलग रखा
और विदेशी गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाई। किंतु 1839-1842 के
एंग्लो-चीनी युद्ध के बाद स्थिति में परिवर्तन आया और विदेशी औपनिवेशक ताकतों का
देश में हस्तक्षेप बढ़ गया। युद्ध के पश्चात् चीन के कई बंदरगाह विदेशी व्यापार के
लिए खोल दिए गए और हाँगकाँग ब्रिटिश उपनिवेश हो गया। 1856 - 60 के युद्ध के पश्चात् चीनी सम्प्रभुता का हनन हुआ और पश्चिमी नागरिकों को
चीनी कानून में काफी छूट दी गई। 1894 के चीनी-जापानी युद्ध
का यूरोपीय ताकतों ने भरपूर फायदा उठाया और उन्हें चीन में व्यापार के लिए कई
नाजायज फायदे प्रदान किए गए। इसके विरोध में बॉक्सर विद्रोह हुआ जिसे यूरोपीय
ताकतों ने कुचल दिया।
1911 में डॉ. सन यत-सेन के नेतृत्व में
राष्टरवादियों ने राजशाही के खिलाफ विरोध करके सत्ता पर कब्जा कर लिया और अंतरिम
चीनी गणराज्य की स्थापना की। डॉ. सन गणराज्य के प्रथम राष्टरपति बने। इसके पश्चात्
देश में अशांति का माहौल रहा। जल्दी ही जनरल चियांग काई-शेक ने कम्युनिस्टों की
मदद से अधिकांश चीन पर कब्जा कर लिया और 1928 में
क्योमिंतांग की स्थापना की।
18 सितम्बर, 1931 को
जापान ने चीन पर आक्रमण करके मंचूरिया पर कब्जा कर लिया। 1945 में चीन ने मित्र राष्टï्रों की सेना के समक्ष
आत्मसमर्पण कर दिया। इसी के साथ चीन में चियांग काई शेक की सेनाओं और माओ त्से
तुंग के नेतृत्व में कम्युनिस्टों के मध्य गृहयुद्ध छिड़ गया। अमेरिका के समर्थन
के बावजूद चियांग काई शेक की करारी पराजय हुई और माओत्से तुंग ने 1 अक्टूबर, 1949 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की
घोषणा कर दी। चियांग काई शेक ने फारमोसा (ताइवान) में अंतरिम सरकार की स्थापना की।
माओ त्से तुंग ने चीन में कम्युनिस्ट सरकार की स्थापना
की। कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों की वजह से 1960 के दशक के दौरान
चीन को भयानक सूखे का सामना करना पड़ा जिसमें 2 करोड़ लोगों
को जान से हाथ धोना पड़ा। 1965 में चीन ने तिब्बत को अपना
स्वायत्त प्रांत घोषित कर दिया।
माओ की नाकाम आॢथक नीतियों की वजह से कम्युनिस्ट पार्टी
के एक समूह ने उनका विरोध शुरु कर दिया जिसकी बागडोर डेंग जिआओपिंग के हाथ में थी।
विरोध को दबाने के लिए माओ ने 'सांस्कृतिक क्रांतिÓ
(Cultural Revolution) का नारा उछाला जिसके तहत तमाम स्कूल कॉलेज
बंद कर दिए गए और युवकों के नेतृत्व में विचारधारा के स्तर पर उग्र 'रेड गाडर््स' की स्थापना की गई। सांस्कृतिक क्रांति
के दौरान लाखों लोगों की मौत हुई। इससे माओ की स्थिति एक बार फिर से मजबूत हो गई।
जुलाई 1971 में एक नाटकीय
घटनाक्रम के तहत चीन और अमेरिका के मध्य रिश्तों में गर्माहट पैदा हो गई। इससे
सोवियत संघ के साथ उसके रिश्ते और भी खराब हो गए। इसी दौरान चीन का संयुक्त राष्टï्र संघ में प्रवेश भी हुआ।
8 जनवरी, 1976 को माओ
त्से तुंग की मृत्यु हो गई। हुआ गुओफेंग उनके उत्तराधिकारी बने। 1 जनवरी, 1979 को बीजिंग और वाशिंगटन के मध्य पूर्ण
राजनयिक सम्बन्ध स्थापित हो गए।
1981 में डेंग जिआओपिंग चीन के सर्वोच्च
नेता बन गए। डेंग के नेतृत्व में 1980 के दशक के दौरान
युगांतकारी आॢथक सुधार लागू किए गए। कम्युनिस्ट पार्टी ने सुधारवादी रवैया अपनाया
और पश्चिमी तकनीक और प्रबंधन कौशल पर जोर दिया। 1989 में
थ्येनमान चौक में हजारों प्रदर्शनकारियों की मौत ने चीन की छवि को गहरा धक्का
पहुँचाया। 1993 में जियांग जेमिन कम्युनिस्ट पार्टी के
अध्यक्ष चुने गए। यह वह दौर था जब चीनी अर्थव्यवस्था का ग्राफ ऊँचा उठना शुरु हो
चुका था।
फरवरी 1997 में डेंग जिआओपिंग
की मृत्यु के बाद पार्टी पर युवा नेताओं की पकड़ मजबूत हो गई। 1998 में प्रधानमंत्री झू रोंगजी ने राज्य संचालित कंपनियों के निजीकरण के लिए
आॢथक उदारीकरण की नीति लागू की। 1 जुलाई, 1997 को ब्रिटेन ने हाँगकाँग चीन को वापस कर दिया। 1999 में
पुर्तगाल ने भी मकाओ चीन को वापस कर दिया। नवम्बर 2001 में
चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश दे दिया गया।
नवम्बर 2002 में कम्युनिस्ट
पार्टी की 16वीं कांग्रेस में उपराष्टï्रपति
हू जिनताओ को पार्टी का महासचिव चुना गया। किंतु जियांग जेमिन ने सेना प्रमुख रहने
के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों को अपने पास रखा। मार्च 2003 में
हू जिनताओं ने राष्टï्रपति का पद ग्रहण किया। 24 सितम्बर 2004 को पूर्व राष्टï्रपति
जियांग जेमिन ने सेना प्रमुख का पद भी छोड़ दिया, जिससे हू
जिनताओ चीन के निॢववाद नेता हो गए।
आर्थिक
चीन के अर्थव्यवस्था विश्व की सर्वाधिक तेजी से आगे बढऩे
वाली अर्थव्यवस्था है। इसकी औसत विकास दर पिछले 30 वर्षों में 10'
के करीब रही है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक राष्टर है।
आॢथक आंकड़े
सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) : 7.8 खरब डॉलर (2008 अनु.), सकल
घरेलू उत्पादन (आधिकारिक विनिमय दर) : 4.22 अरब डॉलर (2008
अनु.), जीडीपी वास्तविक वृद्धि दर : 9.8',
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (क्रय शक्ति) : 6,000 डॉलर, क्षेत्रवार सकल घरेलू उत्पाद : कृषि 10.6',
उद्योग 49.2', सेवाएं 40.2' (2008 अनु.), श्रमशक्ति : 80.77 करोड़,
क्षेत्रवार श्रमशक्ति : कृषि 43', उद्योग 25',
सेवा क्षेत्र 32' (2006 अनु.), बेरोजगारी दर : 4', बजट : 868.6 अरब डॉलर (2008 अनु.), खर्च : 850.5
अरब डॉलर, सार्वजनिक ऋण : सकल घरेलू उत्पाद का
15.7', मुद्रास्फीति: 4.8'; बेरोजगारी:
4'; कृषि योग्य भूमि: 15'; मुद्रास्फीति
(उपभोक्ता मूल्य पर) : 6', कृषि: चावल,गेहूँ,
आलू, मक्का, मूँगफली,
चाय,जौ, सेब, कपास, तिलहन; उद्योग : खनन व
अयस्क प्रसंस्करण, लोहा, इस्पात,
अल्युमिनियम व अन्य धातु, कोयला, मशीन निर्माण, हथियार, टेक्सटाइल,
पेट्रोलियम, सीमेंट, रसायन,
खाद, उपभोक्ता वस्तुएं (फुटवियर, खिलौने व इलेक्ट्रॉनिक्स), खाद्य प्रसंस्करण,
ऑटोमोबाइल, रेल कार, जहाज
व वायुयान, दूरसंचार उपकरण, व्यावसायिक
अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान, उपग्रह; प्राकृतिक
संसाधन: कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम,
प्राकृतिक गैस, मरकरी, टिन,
टंगस्टन, एंटीमनी, मैंगनीज,
मॉलीब्डेनम, वेनेडियम, मैग्नेटाइट,
अल्युमिनियम, लेड, जस्ता,
यूरेनियम, पनबिजली (विश्व में सर्वाधिक);
औद्योगिक उत्पादन वृद्घि दर : 10.7' (2008 अनु.), विद्युत उत्पादन : 3.256 खरब किलो वाट घंटा (2007 अनु.), कच्चा तेल उत्पादन : 37.25 लाख बीबीएल/दिन (2008
अनु.), प्राकृतिक गैस उत्पादन : 69.27 अरब घन मीटर (2007 अनु.), निर्यात
: 1.465 खरब डॉलर (2008 अनु.); निर्यात सामग्री : मशीनरी और उपकरण, तेल व खनिज ईंधन,
प्लास्टिक, प्रकाशिक और मेडिकल उपकरण, कार्बनिक रसायन, लोहा व इस्पात; प्रमुख साझेदार : सं.रा. अमेरिका 19.1', हांगकांग 15.1',
जापान 8.4', दक्षिण कोरिया 4.6'
(2007), आयात: 1.156 अरब डॉलर (2008 अनु.); आयात सामग्री : मशीनरी व उपकरण, कच्चा तेल और खनिज ईंधन, प्लास्टिक, ऑप्टिकल व मेडिकल उपकरण, कार्बनिक रसायन, इस्पात व लोहा; प्रमुख साझेदार: जापान 14', दक्षिण कोरिया 10.9', ताइवान 10.5', सं.रा.अमेरिका 7.3' (2007)
संचार : टेलीफोन : लैंडलाइन: 36.54 करोड़ (2007); मोबाइल सेल्युलर: 54.72 करोड़ (2007); रेडियो ब्रॉडकास्ट स्टेशन: ए एम 369, एफ एम 259, शॉर्टवेव 45 (1998); टेलीविजन ब्रॉडकास्ट स्टेशन: 3,240 (1997); इंटरनेट प्रयोगकर्ता: 25.3 करोड़ (2008).
परिवहन : रेलवे - कुल: 75,438 किमी., राजमार्ग - कुल: 1,930,544 किमी.(2005); जलमार्ग: 110,000 किमी. (2008); बंदरगाह : डेलियन, गुआंगझाऊ, नानजिंग, निंगबो, किंगदाओ, शंघाई; वायुपत्तन: 477 (2008), मर्चेंट नेबी : कुल 1,826 जहाज।
धर्म : नास्तिक, दाओवाद, बौद्ध, ईसाई 3-4', मुस्लिम 1-2'.
जातीय समूह : हान चीनी 92, झुआंग, युगार, हुई, तिब्बती, मिआओ, मांचू, मंगोल, बुई, कोरियाई व अन्य 8'.
भाषाएं : मानक चीनी (मंदारिन/प्युटॉनघुआ), वाईए (कैंटनी), वू, मिनबेई, मिन्नान, जि़यांग, गान, हक्का लोकभाषा।
खेल : स्पोट्र्स के मामले में भी चीन अपने आप को एक शक्ति के रूप में स्थापित कर चुका है। हाल ही में आयोजित ओलंपिक और एशियाड में उसका प्रदर्शन इस बात की गवाही है। कई इतिहासकारों का मानना है कि फुटबाल खेल की शुरुआत लगभग एक हजार ईसा पूर्व चीन में ही हुई थी। टेबल टेनिस, बैटमिंटन, गोल्फ, बास्केटबाल, जूडो, स्वीमिंग आदि यहां के प्रमुख खेल हैं।
शिक्षा : 91' (2009 अनुमानित)
संचार : टेलीफोन : लैंडलाइन: 36.54 करोड़ (2007); मोबाइल सेल्युलर: 54.72 करोड़ (2007); रेडियो ब्रॉडकास्ट स्टेशन: ए एम 369, एफ एम 259, शॉर्टवेव 45 (1998); टेलीविजन ब्रॉडकास्ट स्टेशन: 3,240 (1997); इंटरनेट प्रयोगकर्ता: 25.3 करोड़ (2008).
परिवहन : रेलवे - कुल: 75,438 किमी., राजमार्ग - कुल: 1,930,544 किमी.(2005); जलमार्ग: 110,000 किमी. (2008); बंदरगाह : डेलियन, गुआंगझाऊ, नानजिंग, निंगबो, किंगदाओ, शंघाई; वायुपत्तन: 477 (2008), मर्चेंट नेबी : कुल 1,826 जहाज।
धर्म : नास्तिक, दाओवाद, बौद्ध, ईसाई 3-4', मुस्लिम 1-2'.
जातीय समूह : हान चीनी 92, झुआंग, युगार, हुई, तिब्बती, मिआओ, मांचू, मंगोल, बुई, कोरियाई व अन्य 8'.
भाषाएं : मानक चीनी (मंदारिन/प्युटॉनघुआ), वाईए (कैंटनी), वू, मिनबेई, मिन्नान, जि़यांग, गान, हक्का लोकभाषा।
खेल : स्पोट्र्स के मामले में भी चीन अपने आप को एक शक्ति के रूप में स्थापित कर चुका है। हाल ही में आयोजित ओलंपिक और एशियाड में उसका प्रदर्शन इस बात की गवाही है। कई इतिहासकारों का मानना है कि फुटबाल खेल की शुरुआत लगभग एक हजार ईसा पूर्व चीन में ही हुई थी। टेबल टेनिस, बैटमिंटन, गोल्फ, बास्केटबाल, जूडो, स्वीमिंग आदि यहां के प्रमुख खेल हैं।
शिक्षा : 91' (2009 अनुमानित)
0 comments:
Post a Comment