वियतनाम की स्वतंत्रता की लडाई में योगदान देने वाले जनरल वॉ एनगुएन गियाप का निधन-(05-OCT-2013) C.A

| Saturday, October 5, 2013
जनरल वॉ एनगुएन गियाप (General Vo Nguyen Giap) का हनोई के सैन्य अस्पताल में 4 अक्टूबर 2013 को निधन गया. वह 102 वर्ष के थे. जनरल वॉ एनगुएन गियाप गियाप (General Vo Nguyen Giap) ने वर्ष 1975 में अमेरिका समर्थित दक्षिण वियतनामी सरकार को हराने एवं देश के एकीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. जनरल वॉ एनगुएन गियाप ने गुरिल्ला युद्ध के द्वारा अमेरिका और फ्रांस की सेना को पराजित किया और वियतनाम की स्वतंत्रता की लडाई में अहम योगदान दिया.

जनरल वॉ एनगुएन गियाप से सम्बंधित तथ्य 
वॉ एनगुएन गियाप वियतनाम पीपुल्स आर्मी के जनरल एवं राजनीतिज्ञ थे. वह वियतनाम पीपुल्स आर्मी संस्थापक रहे. जनरल वॉ एनगुएन गियाप को रेड नेपोलियन भी कहा जाता था. वह दो प्रमुख युद्धों-प्रथम हिन्दचीन युद्ध (1946-1954) और वियतनाम युद्ध (1960-1975) के प्रमुख कमांडर थे.
 
वियतनाम 
वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है. इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है. इसकी राजधानी हनोई है. वर्ष 2008 की जनगणना के अनुसार वियतनाम 86 लाख की आबादी के साथ दुनिया में 13वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है.


What: निधन


0 comments:

Post a Comment