पाकिस्तान ने भारत को पराजित कर अंडर-19 एशियाई रग्बी चैम्पियनशिप-2013 का खिताब जीता-(06-OCT-2013) C.A

| Sunday, October 6, 2013
पाकिस्तान ने लाहौर में आयोजित अंडर-19 एशियाई रग्बी चैम्पियनशिप-2013 का खिताब 5 अक्टूबर 2013 को जीता. अंडर-19 एशियाई रग्बी चैम्पियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 13-11 से पराजित किया. भारतीय टीम की कप्तानी सूरज वीर शर्मा ने की.
पहले हाफ तक दोनों टीमों ने 8-8 अंक प्राप्त किए थे, पर दूसरे हाफ में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने कप्तान दाऊद गुल के नेतृत्व में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और जिससे उन्होंने 5 अंक और प्राप्त किए. दूसरे हाफ में पाकिस्तान की टीम के 5 अंकों के मुकाबले में भारतीय टीम केवल तीन अंक ही प्राप्त कर पाई और प्रतियोगिता का खिताब पाकिस्तान ने जीता.
इससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और भारत ने उजबेकिस्तान को पराजित किया था.
अंडर-19 एशियाई रग्बी चैम्पियनशिप
अंडर-19 एशियाई रग्बी चैम्पियनशिप का आयोजन वर्ष 2008 से किया जा रहा है.




0 comments:

Post a Comment