सीवी विग्नेश्वरन ने श्रीलंका के पहले निर्वाचित तमिल मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली-(09-OCT-2013 C.A

| Wednesday, October 9, 2013
श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायलय के पूर्व न्यायाधीश सीवी विग्नेश्वरन ने लिंट्टे के गढ़ रहे उत्तरी प्रांत के पहले निर्वाचित तमिल मुख्यमंत्री के पद की 7 अक्टूबर 2013 को शपथ ली. इस शपथ के साथ ही सीवी विग्नेश्वरन श्रीलंका के पहले निर्वाचित तमिल मुख्यमंत्री बन गए. सीवी विग्नेश्वरन को पद की शपथ श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कोलंबो में दिलाई. 

सीवी विग्नेश्वरन की पार्टी तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) ने प्रांत में तीन दशक बाद हुए ऐतिहासिक चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया. उनकी पार्टी ने स्थानीय काउंसिल (स्थानीय परिषद) की कुल 36 सीटों में से 30 सीटें जीतीं.

तमिल नेशनल एलायंस 
यह पांच दलों का गठबंधन है. इसमें तमिल ईलम लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन तथा पीपुल्स लिबरेशन ऑफ तमिल ईलम भी शामिल हैं. इस प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर 30 वर्षों से तमिल विद्रोहियों का कब्जा था.

विदित हो उत्तरी प्रांत में 21 सितंबर 2013 को हुए चुनावों में तमिल नेशनल एलाइंस (टीएनए) की एकतरफा जीत के बाद सर्वोच्च न्यायलय के पूर्व न्यायाधीश सीवी विग्नेश्वरन को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया था. उत्तरी प्रांत के गवर्नर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जीए चंद्रासिरी ने उन्हें इस पद पर 1 अक्टूबर 2013 को नियुक्त किया.




0 comments:

Post a Comment