हम जो भविष्य चाहते हैं: वृद्धजन क्या कहते हैं विषय के साथ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया-(03-OCT-2013) C.A

| Thursday, October 3, 2013
1 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 2013 को मनाया गया. इस वर्ष 2013के वृद्धजन दिवस का विषय है – ‘हम जो भविष्य चाहते हैं: वृद्धजन क्या कहते हैं’. यह दिवस वृद्धजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक है.
संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने वर्ष 1990 में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस घोषित किया था. अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक महत्व्पूर्ण सदस्य होने के नाते भारत वर्ष 2005 से प्रति वर्ष इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय  वृद्धजन दिवस के रूप में मनाता है. भारत का केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण का दायित्व निभाता है. इस मंत्रालय ने 1 से 7 अक्टूबर 2013 तक इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया है.
 
विदित हो कि वर्ष 2013 से वयोश्रेष्ठ‍ सम्मान को राष्ट्रीय पुरस्कार का दर्जा दिया गया. इस तरह के पहले राष्ट्रीय पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति 1 अक्टूबर, 2013 को विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में 8 व्यक्तियों/संस्थानों/राज्यों को विभिन्न वर्गों के लिए प्रदान किया.





0 comments:

Post a Comment