राज्य प्रीमेनेंट विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार-2014 से चीन के परमाणु भौतिकविद यू मिन सम्मानित-(14-JAN-2014) C.A

| Wednesday, January 14, 2015
चीन के परमाणु भौतिकविद् यू मिन को राज्य प्रीमेनेंट विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार-2014’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार चीन के राष्ट्रपति ज़ी जिनपिंग ने 9 जनवरी 2015 को प्रदान किया. उन्हें यह पुरस्कार 1960 के दशक के बाद परमाणु हथियारों से सम्बंधित अनुसंधान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया.

चीनी विज्ञान अकादमी के वार्षिक समारोह के मौके पर बीजिंग के द ग्रेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ 24 अन्य वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया.

यू मिन वर्तमान में चीनी विज्ञान अकादमी में एक विद्वान है.

यू मिन से संबंधित मुख्य तथ्य 
यू मिन का जन्म चीन के तियांजिन प्रांत में 1926 में हुआ था. 
वर्ष 1951 में पीकिंग विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने चीनी विज्ञान अकादमी में काम की शुरुआत की.
वर्ष 1961 में चीन के परमाणु बम के जनक कियान शेनकिंग ने उन्हें हाइड्रोजन बम के सिद्धांतो पर शोध करने की जिम्मेदारी सौंपी थी.
चीन के "दो बम-एक उपग्रह" परियोजना के पीछे भी वे ही थे.

राज्य प्रीमेनेंट विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार 
राज्य प्रीमेनेंट विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी. 
यह सम्मान प्रतिवर्ष चीन के शीर्ष दो वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है. 
पुरस्कार के तौर पर कुल 50 लाख युआन (आठ लाख पांच हजार दो सौ डॉलर) नकद राशि प्रदान की जाती है. कुल पुरस्कार राशि का 10 फीसदी हिस्सा विजेता को मिलता है और शेष राशि उनके नेतृत्व में भविष्य में होने वाले अनुसंधानों पर खर्च किया जाता है. 
पहला राज्य प्रीमेनेंट विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार वर्ष 2000 में युआन लोंगपिंग को दिया गया था. अब तक झांग कान्हो  और वू लियांगयोंग सहित 25 चीनी वैज्ञानिकों  को यह पुरस्कार दिया जा चुका  है.

0 comments:

Post a Comment