वर्ष 2014 के कर्नाटक कोंकणी साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु नौ लोगों का चयन-(15-JAN-2014) C.A

| Thursday, January 15, 2015
कर्नाटक सरकार द्वारा दी जाने वाली कर्नाटक कोंकणी साहित्य अकादमी पुरस्कारके तहत वर्ष 2014 हेतु 9 लोगों का चयन किया गया. इसकी घोषणा 13 जनवरी 2015 को मंगलुरु में की गई. 18 जनवरी 2015 को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया चयनित लोगों को पुरस्कृत करेंगे.

वर्ष 2014 के कर्नाटक कोंकणी साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चयनित नौ लोगों में प्रख्यात कोंकणी लेखक पदम शेनाय, लोक कलाकार गजानन महाले, नवीन कुरंबिल (लघुकथा), नागेश कुमार जी राव (कविता), जीवी कारलो (अनुवाद), अश्विन एम प्रभु (संगीत), प्रजवाल एम नायक (योग) और अरुण नायक (आकाशवाणी कलाकार) और चित्रकार कोनी शेषगिरी नायक शामिल हैं.

0 comments:

Post a Comment