दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एल्विरो पीटरसन ने क्रिकेट से संन्यास लिया-(07-JAN-2014) C.A

| Wednesday, January 7, 2015
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एल्विरो पीटरसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया. इसकी घोषणा वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद 6 जनवरी 2015 को की गई. इन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में 21.50 की औसत से मात्र 86 रन बनाए.
एल्विरो पीटरसन से संबधित मुख्य तथ्य 
• पीटरसन ने वर्ष 2006 में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से खेलना प्रारम्भ किया.
• उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट  की शुरुआत वर्ष 2010 में कोलकाता में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से किया.
• पीटरसन ने कुल 36 टेस्ट मैच खेले जिसमें पांच शतक और आठ अर्धशतक के माध्यम से 34.88 की औसत से कुल 2093 रन बनाए.
• उन्होंने कुल 21 एकदिवसीय मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 504 रन बनाये.
• पीटरसन ने मात्र दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जिनमें वह मात्र 14 रन ही बनाए.

0 comments:

Post a Comment