‘द इंडियन पार्लियामेंट- ए क्रिटिकल अप्रैजल’ नामक पुस्तक का विमोचन-(09-JAN-2014) C.A

| Friday, January 9, 2015
द इंडियन पार्लियामेंट- ए क्रिटिकल अप्रैजल’: प्रोफेसर सुधा पाई और अविनाश कुमार (संपादित)

उपराष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने पुस्तक "द इंडियन पार्लियामेंट- ए क्रिटिकल अप्रैजल" का विमोचन 8 जनवरी 2015 को किया.  अंग्रेजी भाषा में लिखी गई यह पुस्तक जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सुधा पाई और अविनाश कुमार द्वारा संपादित है.

इस पुस्तक में भारतीय संसद की विश्वसनीयता और वैधता तथा इसकी कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है. इस पुस्तक में संसदीय लोकतंत्र का गुणात्मक और परिमाणात्मक विश्लेषण भी किया गया है.

इस पुस्तक के विमोचन के दौरान उपराष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने कहा कि इस पुस्तक को विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए प्रत्युत इसे हिंदी भाषा में भी प्रकाशित करने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि यह पुस्तक व्यापक जनसमुदाय तक पहुंच सके.

0 comments:

Post a Comment