हरिशंकर ब्रह्मा भारत के 19वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त-(16-JAN-2014) C.A

| Friday, January 16, 2015
राष्ट्रपति ने हरिशंकर ब्रह्मा (एच एस ब्रह्मा) को देश का मुख्य निर्वाचन आयुक्त 15 जनवरी 2015 को नियुक्त किया. हरिशंकर ब्रह्मा ने 15 जनवरी 2015 को सेवानिवृत्त हुए वीएस संपत का स्थान लिया. एचएस ब्रह्मा व्यक्ति के रूप में 19वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त है.

हरिशंकर ब्रह्मा मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त होने से पहले भारत के निर्वाचन आयोग में वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त रहे.

निर्वाचन आयोग में अपने छह वर्ष के कार्यकाल में वीएस संपत ने दो लोकसभा चुनाव और सभी राज्‍य  विधानसभा चुनावों का एक चरण पूरा किया. 

हरिशंकर ब्रह्मा से सम्बंधित मुख्य तथ्य 
हरिशंकर ब्रह्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1975 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं. 
वह असम के रहने वाले हैं. 
64 वर्षीय हरिशंकर ब्रह्मा का मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यकाल 19 अप्रैल 2015 तक (तीन महीने) का होगा. 
संविधान के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद बने रहने की अधिकतम उम्र 65 वर्ष है. 
चुनाव आयोग में शामिल होने से पहले वह केन्द्र में उर्जा सचिव थे. 
हरिशंकर ब्रह्मा ने 25 अगस्त 2010 को चुनाव आयुक्त के रूप में अपना पदभार संभाला था. 
हरिशंकर ब्रह्मा, जेएम लिंगदोह के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले पूर्वोत्तर के दूसरे अधिकारी हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्तों की सुची 
1. सुकुमार सेन : 21 मार्च 1950 - 19 दिसम्बर 1958
2. के. वी. के. सुंदरम : 20 दिसम्बर 1958 - 30 सितंबर 1967
3. एस. पी. सेन वर्मा : 1 अक्टूबर 1967 - 30 सितंबर 1972
4. डॉ॰ नागेन्द्र सिंह : 1 अक्टूबर 1972 - 6 फ़रवरी 1973
5. टी. स्वामीनाथन : 7 फ़रवरी 1973 - 17 जून 1977
6. एस. एल. शकधर : 18 जून 1977 - 17 जून 1982
7. आर. के. त्रिवेदी : 18 जून 1982 - 31 दिसम्बर 1985
8. आर. वी. एस शास्त्री : 1 जनवरी 1986 - 25 नवम्बर 1990
9. वी. एस. रमादेवी : 26 नवम्बर 1990 - 11 दिसम्बर 1990
10. टी. एन. शेषन : 12 दिसम्बर 1990 - 11 दिसम्बर 1996
11.  एम. एस. गिल : 12 दिसम्बर 1996 - 13 जून 2001
12. जे. एम. लिंगदोह : 14 जून 2001 - 7 फ़रवरी 2004
13. टी. एस. कृष्णमूर्ति : 8 फ़रवरी 2004 - 15 मई 2005
14. बी. बी. टंडन : 16 मई 2005 - 28 जून 2006
15. एन गोपालस्वामी : 29 जून 2006 - 20 अप्रैल 2009
16. नवीन चावला : 21 अप्रैल 2009 - 29 जुलाई 2010
17. शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी : 30 जुलाई 2010 - 10 जून 2012
18. वी. एस. संपत : 11 जून 2012 - 15 जनवरी 2015
19. एच. एस. ब्रह्मा : 16 जनवरी 2015 - वर्तमान

0 comments:

Post a Comment