फ्रेंच पत्रिका ‘चार्ली हेब्दो’ के कार्यालय पर हुए आतंकी हमले में 12 लोगों की मृत्यु-(09-JAN-2014) C.A

| Friday, January 9, 2015
पेरिस (फ्रांस) स्थित फ्रेंच पत्रिका चार्ली हेब्दोके कार्यालय पर 7 जनवरी 2015 को हुए आतंकी हमले में 12 लोगों की मृत्यु हो गई. मरने वालों में पत्रिका के संपादक स्टीफेन कारबोनियर, तीन कार्टूनिस्ट: जीन काबू, जार्ज वूलिन्सकी, आर्थिक रिपोर्टर बर्नाड मारिस समेत दस पत्रकार और दो पुलिस कर्मी शामिल थे.

विदित हो कि फ्रेंच पत्रिका चार्ली हेब्दोएक वामपंथी रुझान वाली पत्रिका मानी जाती है, जो सभी धर्मों एवं धार्मिक क्रियाकलापों की आलोचनात्मक एवं व्यंग्यात्मक विश्लेषण छापती रही है. चार्ली हेब्दोपर हुए आतंकी हमले को पत्रिका द्वारा पैगम्बर मुहम्मद का कार्टून छापने से जोड़कर देखा गया. चार्ली हेब्दोने सितंबर 2012 में पैगम्बर मुहम्मद का कार्टून छापा था, तभी से यह पत्रिका आतंकवादियों के निशाने पर थी.

0 comments:

Post a Comment