एन श्रीनिवासन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन नियुक्त-(28-JUNE-2014) C.A

| Saturday, June 28, 2014
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से अस्थायी रूप से निलंबित ‘एन श्रीनिवासन’ को 26 जून 2014 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का ‘चेयरमैन’ नियुक्त किया गया. वे 29 जून 2014 को अपना पदभार संभालेंगे.
आइसीसी की 52 सदस्यीय परिषद (एजीएम) ने अपनी वार्षिक आमसभा में संस्था के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव को स्वीकृति दी, जिसके बाद श्रीनिवासन की औपचारिक तौर पर ‘चेयरमैन’ पद पर नियुक्ति हुई. एजीएम में बांग्लादेश के मुस्तफा कमाल को आइसीसी का 11वां अध्यक्ष एवं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के चेयरमैन ‘वॉली एडवर्डस’ को आईसीसी कार्यकारी समिति के प्रमुख पद हेतु मनोनीत किया गया. आइसीसी के ढांचे में बदलाव के बाद अब इसमें चेयरमैन (पहली बार इसका सृजन) और अध्यक्ष (पहले से चली आ रही व्यवस्था) दोनों ही पद होंगे.

विदित हो कि एन श्रीनिवासन को आईपीएल में सट्टेबाजी मामले के बाद सर्वोच्च नयायालय ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया था.