जर्मनी के जुर्येगन स्टाक ‘इंटरपोल महासचिव’ पद हेतु चयनित-(20-JUNE-2014) C.A

| Friday, June 20, 2014
इंटरपोल की कार्यकारी समिति ने 17 जून 2014 को जर्मनी के जुर्येगन स्टाक (Juergen Stock)  को ‘इंटरपोल महासचिव’ पद हेतु चयनित किया. इंटरपोल की शीर्ष संचालक मंडल ‘महासभा’ द्वारा स्टाक के नाम को औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद वे ‘इंटरपोल महासचिव’ पद पर नियुक्त होंगे. वे रोनाल्ड के नोबेल (अमेरिका) द्वारा वर्ष 2015 में पद छोड़ने के बाद कार्यभार संभालेंगे.
जुर्येगन स्टाक (Juergen Stock) की उम्मीदवारी को जिस समिति ने मंजूरी दी, इसमें अमेरिका, कनाडा, चिली, इटली, नीदरलैंड, फिनलैंड, जापान, कोरिया, नाइजीरिया, अल्जीरिया, रवांडा और कतर शामिल थे.

विदित हो की भारत की ओर से सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा ‘इंटरपोल महासचिव’ के पद हेतु उम्मीदवार थे.


0 comments:

Post a Comment