नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने की इजाज़त दी-(15-JUNE-2014) C.A

| Sunday, June 15, 2014
नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने जून 2014 के प्रथम सप्ताह में नर्मदा नदी पर बने ‘सरदार सरोवर बांध’ की ऊंचाई 17 मीटर और बढ़ाने की इजाज़त दी. वर्तमान में यह बांध 121.92 मीटर ऊंचा है, जिसे अब 138.68 मीटर तक बढ़ाया जाना है.
सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के क्रम में इस पर 35 विशेष गेट लगेंगे. इस निर्णय से गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान राज्य को सिंचाई हेतु फायदा प्राप्त होगा. इसके साथ ही साथ ‘सरदार सरोवर बांध’ की बिजली उत्पादन क्षमता (वर्तमान 1450 मेगावाट) में भी वृद्धि होगी. 

विदित हो कि नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) का गठन वर्ष 1980 में ‘नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण’ के सिफारिश पर हुई. एनसीए केंद सरकार के अधीन है.
सरदार सरोवर बांध से संबंधित मुख्य तथ्य
‘सरदार सरोवर बांध’ गुजरात राज्य के नवगांव में स्थित है. इस बांध का शिलान्याश 5 अप्रैल 1961 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने की.


0 comments:

Post a Comment