भारत के शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता-(20-JUNE-2014) C.A

| Friday, June 20, 2014
भारत के शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2014 में कांस्य पदक जीता. इस प्रतियोगिता का 12वां एवं आखिरी (फाइनल) मैच 19 जून 2014 को खेला गया. प्रतियोगिता दुबई में आयोजित की गई.

नॉर्वे के खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन विश्वनाथन आनंद से पराजित होने के बावजूद 11 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता. इटली के फेबियानो कारूआना ने रजत पदक जीता.

मैग्नस कार्लसन 15 में से 11 अंक लेकर शीर्ष पर रहे जबकि फेबियानो कारूआना, विश्वनाथन आनंद और रूस के अलेक्जेंडर मोरोजेविच के 10.5 अंक थे. टाइब्रेकर में फेबियानो कारूआना, विश्वनाथन आनंद से आगे रहे. विश्वनाथन आनंद और रूस के अलेक्जेंडर मोरोजेविच संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

भारत के पी हरिकृष्णा और सूर्यशेखर गांगुली के 7.5 अंक रहे.

विश्वनाथन आनंद से संबंधित मुख्य तथ्य
विश्वनाथन आनंद भारतीय शतरंज खिलाड़ी है. जिनका जन्म 11 दिसम्बर 1969 में मयीलाडूतुरै (तमिलनाडु) में हुआ.
विश्वनाथन आनंद ने अबतक पांच बार (वर्ष 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012)  विश्व शतरंज चैंपियन प्रतियोगिता जीती है.
वर्ष 1988 में विश्वनाथन आनंद भारत के प्रथम ग्रांडमास्टर बने.
विश्वनाथन आनंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (वर्ष 1991-92) प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
वर्ष 2007 में विश्वनाथन आनंद को भारत के द्वितीय सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इसके सम्मान के साथ ही विश्वनाथन आनंद  भारतीय इतिहास में पहले खिलाड़ी बने जिन्हें पद्म विभूषणसे सम्मानित किया गया.

विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट
विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट, तेज गति से खेली जाने वाली शतरंज खेल की एक प्रतियोगिता है. इसे तेज गति से खेला जाने वाला शतरंज भी कहा जाता है. इसे विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) द्वारा मान्यता प्राप्त है.



0 comments:

Post a Comment