सैयद किरमानी वर्ष 2015 के कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित-(06-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 6, 2016
पूर्व भारतीय विकेट कीपर सैयद किरमानी को 5 जनवरी 2016 को वर्ष 2015 के कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

इसके अतिरिक्त टेस्ट टीम के कप्तान, विराट कोहली को पॉली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.
सैयद किरमानी 

•    सैयद मुजतबा हुसैन किरमानी का जन्म 29 दिसंबर 1949 को तमिलनाडु स्थित चेन्नई में हुआ.
•    उन्होंने फ़रोख इंजीनियर इंग्लैंड टूर 1971 एवं 1974 से शुरुआत की एवं 1975 विश्व कप में खेला.
•    उन्होंने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेलते हुए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.
•    उन्होंने भारत की ओर से 1976 एवं 1986 के बीच भारत का अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया.
•    उनके रिकॉर्ड में टेस्ट मैचो में 160 कैच, 38 स्टंपिंग एवं एकदिवसीय मैचों में 27 कैच तथा 9 स्टंपिंग शामिल हैं.

कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

•    इसका आरंभ बीसीसीआई द्वारा वर्ष 1994 में कर्नल कोट्टारी कनकैया नायडू के जन्म दिवस पर किया गया. वे भारतीय टेस्ट टीम के पहले कप्तान थे.
•    यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेट में उल्लेखनीय योगदान देने पर दिया जाता है.
•    इसमें एक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाता है.
•    वर्ष 2014 में दिलीप वेंगसरकर को यह पुरस्कार दिया गया.

0 comments:

Post a Comment