अपर्णा कुमार , अंटार्कटिका के विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय सिविल सेवक बनी-(29-JAN-2016) C.A

| Friday, January 29, 2016
उत्तर प्रदेश कैडर की महिला पुलिस अधिकारी अपर्णा कुमार  ने 17 जनवरी 2016 को अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने में सफलता हाथ लगी  है.
अपर्णा ने पर्वत की चोटी पर तिरंगे के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा भी फहराया.
अपर्णा कुमार के बारे में

• अपर्णा वर्तमान में लखनऊ में डीआईजी, दूरसंचार के पद पर कार्यरत हैं.
• वह अब तक विश्व के 7 सबसे चुनौतीपूर्ण शिखरों में से 5 को पार कर चुकी हैं.
• उन्होंने अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत चोटी पर वर्ष 2014 में झंडा फहराया था.
• उन्होंने वर्ष 2015 में आस्ट्रेलिया की ओसियानिया चोटी, माउंट अकांकगुआ पर्वत शिखर भी फतह किया
• मार्च 2015 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उन्हें रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

0 comments:

Post a Comment