नंदकुमार सिंह चौहान मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष निर्वाचित-(06-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 6, 2016
नंदकुमार सिंह चौहान सर्वसम्मति से 5 जनवरी 2015 को मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. उनका निर्विरोध चयन हुआ तथा वे दूसरी बार राज्य में पार्टी की अध्यक्षता करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में इस बात की घोषणा की. 63 वर्षीय नंद कुमार चौहान 16वीं लोकसभा में सांसद हैं. वे मध्य प्रदेश स्थित खंडवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

उन्होंने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में 5 दिसंबर 2015 को पदभार ग्रहण किया. सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी की परंपरा को शिवराज सिंह चौहान, नंदकुमार चौहान आदि ने आगे बढ़ाया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया, चुनाव पर्यवेक्षक रामदास अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा आदि मौजूद थे.

0 comments:

Post a Comment