पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' के लिए निसिद हजारी 2016 कोल्बी पुरस्कार से सम्मानित किए गए-(30-JAN-2016) C.A

| Saturday, January 30, 2016
Midnights Furies
भारत के विभाजन और उसके घातक परिणामों पर लिखी गई पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' को अमेरिका में 28 जनवरी 2016 को 5,000 $ का प्रतिष्ठित ‘2016 विलियम ई कोल्बाई अवार्ड’ प्रदान किया गया है.

  • यह पुरस्कार निसिद हजारी की पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज': द डेडली लीजेसी ऑफ़ इंडिया'ज पार्टीसन ने जीता है.
  • हजारी की यह पहली पुस्तक है जिसमें वर्ष 1947 में हुए भारत के विभाजन और उसके आसपास हुई हिंसा के बारे में बताया गया है.
  • इससे पहले यह पुरूस्कार सैन्य और ऐतिहासिक प्रतिष्ठित लेखकों जॉन मीकेम और डेक्सटर फिल्किंस को प्रदान किया गया.
  • पुस्तक में लेखक हजारी ने ऐसे विषय पर प्रकाश डाला है जो ऐतिहास‍क रूप से बडी घटना है.
  • 'मिडनाइट फ्युरिज में उस समय 1947 के विभाजन और घटना में हिंसा की वीभत्सता को बखूबी दर्शाया गया है.
विलियम ई कोल्बी अवार्ड के बारे में-
  • यह पुरस्कार पूर्व सीआईए निदेशक विलियम ई कोल्बी के नाम पर दिया जाता है. सैन्य इतिहास व संचालन, अंतरराष्ट्रीय मामलों पर लिखे गए उपन्यास को पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल द्वारा चयन किया जाता है.
  • पहली बार 1999 में नॉर्विच विश्वविद्यालय द्वारा यह एक लेखक को दिया गया.
  • अब यह प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है.
  • कोल्बी अवार्ड की लेखक कार्लो डी 'एस्टे और वेब ग्रिफिन द्वारा सह-स्थापना की गई.
  • वर्तमान में पुरस्कार शिकागो में तवानी फाउंडेशन द्वारा प्रशासित, और प्रस्तुत किया जाता है.
निसिद हजारी के बारे में-
  • निसिद हजारी ब्लूमबर्ग व्यू, ब्लूमबर्ग न्यूज के संपादकीय पेज के लिए एशिया कवरेज देखरेख करते हैं.
  • वे एशियाई राजनीति और अर्थशास्त्र पर संपादकीय भी लिखते हैं.
  • और इस क्षेत्र से ब्लूमबर्ग की राय कॉलम और कमेंटरी संपादन भी करते हैं.

0 comments:

Post a Comment