भारत का प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी व दौरा एवं कार्यक्रम निर्धारण समिति ने 05 जनवरी 2016 को यह फैसला लिया.
दलीप ट्रॉफी में आगामी संस्करण के मैच दिन-रात के प्रारूप में खेले जाएंगे. आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच हुए पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच की सफलता को देखते हुए यह निर्णय किया गया है.
दलीप ट्रॉफी के बारे में-
- दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन अब अगले वर्ष 2017 में होगा.
- वर्ष 1996-97 में रणजी ट्राफी फाइनल भी डे-नाइट खेला गया था, लेकिन उसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल नहीं हुआ था.
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 1961-62 में शुरू किया गया तब से लेकर अब तक इसके प्रारूप में काफी बदलाव किए गए.
- दलीप ट्रॉफी पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य इन पांच जोन के बीच आयोजित होने वाला घरेलू टूर्नामेंट है.
- इस प्रतियोगिता के मैच नॉक आउट आधार पर खेले जाते हैं.
- पाकिस्तान ने भी अपने घरेलू मैच डे-नाइट कराने का फैसला किया है.
- भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली डे-नाइट टेस्ट का समर्थन कर चुके हैं.
0 comments:
Post a Comment