भारत की महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदीला ने 7 जनवरी 2016 को स्वीडिश कप ग्रां प्री में दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर ‘शूटर ऑफ द टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता.
स्वीडन के साव्जो में खेली गयी चैंपियनशिप में चंदीला ने महिलाओं की 10 मीटर ट्राई सीरीज स्पर्धा में 208.9 का स्कोर कर स्वर्ण जीता. उन्होंने नॉर्वे की मलिन वेस्टरहेम को 0.5 अंकों से हराया और क्वालिफिकेशन में वो चौथे स्थान पर थीं.
विदित हो अपूर्वी चंदीला ने इससे पूर्व स्वीडिश कप ग्रांप्री में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड् रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था.
इसके अतिरिक्त चंदीला ने वर्ष 2015 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और अप्रैल,2015 में चंगवोन, कोरिया में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने के बाद भारत के लिए एक ओलंपिक कोटा हासिल किया था.
0 comments:
Post a Comment