हाशिम अमला ने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट कप्तान पद से इस्तीफ़ा दिया-(07-JAN-2016) C.A

| Thursday, January 7, 2016
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी हाशिम अमला ने 6 जनवरी 2016 को टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफ़ा दे दिया. उनके स्थान पर एबी डिविलियर्स कप्तान बनेंगे. उन्होंने यह इस्तीफ़ा इंग्लैंड के साथ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया.

भारतीय दौरे में टीम को 3-0 की हार मिली थी जिसके बाद से अमला की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे थे. अमला की कप्तानी में टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी.

इससे पहले ग्रिम स्मिथ के 2014 में संन्यास लेने के बाद हाशिम अमला को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, उस वक्त उन्होंने लगातार तीन टेस्ट सीरीज में टीम को लगातार जीत दिलाई थी लेकिन भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान टीम भारत से 3-0 से हारने के बाद वे आलोचकों के निशाने पर थे.

0 comments:

Post a Comment