भारतीय महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने स्वीडिश कप ग्रां प्री में 5 जनवरी 2016 को 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता.
चंदेला ने 211.2 अंक अर्जित करके चीन की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता यी सिलिंग के 211 अंक का रिकार्ड तोड़ा.
इस प्रतियोगिता में स्वीडन की एस्ट्रिड स्टीफेन्सन (207.6 ) ने रजत पदक और स्टीन नीलसन (185.0) ने कांस्य पदक जीता.

अपूर्वी चंदेला
• 4 जनवरी 1993 को जन्मीं अपूर्वी सिंह चंदेला भारतीय महिला शूटर हैं जो 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में कुशल हैं.
• उन्होंने महारानी गायत्री देवी कन्या विद्यालय, जयपुर से अपनी स्कूली शिक्षा संपन्न की.
• उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से सामाजिक विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण की.
• वर्ष 2012 में उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान स्वर्ण पदक जीता.
• वर्ष 2014 में उन्होंने द हॉज में इंटरशूट चैंपियनशिप के दौरान चार पदक जीते, इसमें दो व्यक्तिगत एवं दो टीम प्रतिस्पर्धा के दौरान जीते गये.
• उन्होंने वर्ष 2014 में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान स्वर्ण पदक जीता.
• अपूर्वी वर्ष 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए भी 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर चुकी हैं.
0 comments:
Post a Comment