वर्ष 2014-15 के बीसीसीआई पुरस्कारों की घोषणा-(07-JAN-2016) C.A

| Thursday, January 7, 2016
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 5 जनवरी 2016 को नौंवें बीसीसीआई पुरस्कारों की घोषणा की. वर्ष 2014-15 के लिए दिए गये इन पुरस्कारों का वितरण मुंबई में किया गया.

यह पुरस्कार बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर द्वारा प्रदान किये गये.

यह पुरस्कार भारत के खिलाडियों को घरेलू एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर किये गये प्रदर्शन के आधार पर दिए गये.

पुरस्कार
विजेता
कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
सैयद किरमानी
वर्ष के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर ट्रॉफी  
विराट कोहली
रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर हेतु लाला अमरनाथ पुरस्कार
जलज सक्सेना (मध्य प्रदेश)
सीमित ओवरों के खेल में घेरलू मैच के लिए लाला अमरनाथ अवार्ड
दीपक हूडा (बड़ोदा)
रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर के लिए माधवराव सिंधिया अवार्ड
रोबिन उथप्पा (कर्नाटक)
रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी के लिए माधवराव सिंधिया अवार्ड
आर विनय कुमार (कर्नाटक)
 शारदुल ठाकुर (मुंबई)
अंडर 23 खिलाड़ी के तौर पर एमए चिदंबरम ट्रॉफी
अल्मास शौकत (उत्तर प्रदेश)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी अंडर-19 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
अनमोल प्रीत सिंह (पंजाब)
अंडर-16 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में एमए चिदंबरम ट्रॉफी
शुभम गिल (पंजाब)
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (सीनियर) के लिए एमए चिदंबरम ट्रॉफी
मिताली राज (रेलवे)
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (जूनियर)
देविका वैद्य (महाराष्ट्र)
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर
ओ नंदन

0 comments:

Post a Comment