अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस 9 दिसंबर को मनाया गया-(12-DEC-2014) C.A

| Friday, December 12, 2014

9 दिसंबर: अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस
संयुक्त राष्ट्र ने 9 दिसंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस मनाया. यह दिवस भ्रष्टाचार एवं इसके उन्मूलन हेतु कारगर उपायों के प्रति जनता में जागरूकता फैलाने हेतु मनाया गया. वर्ष 2014 के अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस का विषय भ्रष्टाचार की जंजीर को तोड़ो’ (ब्रैक द करप्शन) था.
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस के बारे में
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस को मनाये जाने की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 31 अक्टूबर 2013 को जारी घोषणा-पत्र 58/4 के अनुसार हुई. इस घोषणा-पत्र के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार विरोध सम्मेलन (यूएनसीएसी) को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंगीकृत किया तथा संयुक्त राष्ट्र औषधि एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) के सचिवालय को इस सम्मेलन के हेतु सचिवालय नामित किया. यह सम्मेलन दिसंबर 2005 से प्रभाव में आया. साथ ही, महासभा ने 9 दिसंबर को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस के रूप में मनाये जाने की भी घोषणा की.

0 comments:

Post a Comment