रणधीर सिंह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मानद सदस्य नियुक्त-(12-DEC-2014) C.A

| Friday, December 12, 2014

रणधीर सिंह को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का मानद सदस्य नियुक्त किया गया. रणधीर सिंह को मोनाको में 8 से 9 दिसंबर के बीच हुई आईओसी की बैठक में मानद सदस्य नियुक्त किया गया.
रणधीर सिंह को भारत की ओर से वर्ष 2001 से वर्ष 2014 के बीच पूर्ण सदस्य के रूप में आईओसी में सेवा देने के बाद आईओसी की मानद सदस्यता के लिए नामित किया गया.
अश्विनी कुमार के बाद रणधीर सिंह आईओसी के मानद सदस्य बनने वाले दूसरे भारतीय है. अश्विनी कुमार को भी भारत की ओर से पूर्ण सदस्य के रूप में आईओसी में सेवा देने के बाद आईओसी की सदस्यता प्रदान की गई थी.
आईओसी का मानद सदस्य मतदान के अधिकार के बिना अपने सत्र में भाग ले सकता है. रणधीर सिंह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व महासचिव है जिन्होंने वर्ष 1987 से वर्ष 2012 के बीच संघ की सेवा की. वह पूर्व निशानेबाज हैं और पांच ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके हैं.

0 comments:

Post a Comment